Breaking: बंगाल के संदेशखाली में बड़ा ऑपरेशन, CBI ने शाहजहां शेख से जुड़े 2 ठिकानों पर की छापेमारी
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 27 Apr 2024 12:14 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हिंसा के लिए सुर्खियों में रहा संदेशखाली क्षेत्र फिर चर्चा में है. शुक्रवार (26 अप्रैल) को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शेख शाहजहां के करीबी के ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से भारी मात्रा में बंदूकें और गोला बारूद बरामद किया है.