Breaking: भारत में यात्रा को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Jul 2024 01:25 PM (IST)
अमेरिका ने भारत में यात्रा करने को लेकर अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है अमेरिका ने कहा है कि आतंकवाद के चलते जम्मू कश्मीर की यात्रा न करें,अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि भारत पाकिस्तान बॉर्डर के 10 किलोमीटर के आसपास यात्रा से बचें . चेतावनी में बताया गया है कि भारत में मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान की सीमा के कुछ क्षेत्र और मध्य और पूर्वी भारत में वहां के नक्सली गतिविधियों के कारण यात्रा करने से बचने की सलाह दी जा रही है। इन चेतावनियों को संशोधित कर जारी किया गया है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों को भारत में सुरक्षा संबंधी खतरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।यह चेतावनी भारत में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दे रही है भारत में अपराध, आतंकवाद और नक्सलवाद के कारण।