BPSC Student Protest: BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव की पैदल यात्रा | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Jan 2025 02:37 PM (IST)

बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने BPSC छात्रों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। पप्पू यादव सचिवालय हॉल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च करते हुए छात्रों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने छात्रों की मांग को सही ठहराया और कहा कि BPSC परीक्षा में घोटाले और गड़बड़ी के कारण हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। पप्पू यादव ने राज्य सरकार से छात्रों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की और जल्द से जल्द परीक्षा के परिणामों में सुधार की मांग की। इस मार्च में कई छात्र नेता और समर्थक भी शामिल हुए। पप्पू यादव ने अपने समर्थकों को साथ लेकर सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया है।