BPSC Protest Breaking: BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में पहुंचे तेजस्वी, नीतीश कुमार पर साधा निशाना
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Dec 2024 10:23 AM (IST)
बिहार में अगले साल के आखिरी में चुनाव होने हैं लेकिन अभी से राजनीति गर्म है, बीती रात विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे छात्रों के बीच पहुंचे। छात्र BPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी ने छात्रों की मांग का समर्थन किया और नीतीश सरकार पर जमकर वार किए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार बिना पेपर लीक के परीक्षा नहीं करवा पा रही है। तेजस्वी ने पेपर लीक के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। तेजस्वी ने BPSC के चेयरमैन को भी हटाने की मांग की।