Bypolls Result 2024: लोकसभा के बाद पहले ही चुनाव में फेल हुई बीजेपी अब बदलेगी अपनी रणनीति?
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 13 Jul 2024 10:53 PM (IST)
चुनावी राजनीति में कब किसे मौका मिल सकता है.. इसे देश का वोटर ही जानता है..और लोकसभा चुनाव के करीब डेढ़ महीने बाद ही मतदाताओं का बदला मिजाज सामने आया है... देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ा है.. उपचुनाव में बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तराखंड में कमल मुरझा गया ह..इंडिया गठबंधन ने 13 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है..बीजेपी के खाते में महज दो ही सीट आई है..चुनाव लड़ने वाले 9 में से 5 दलबदलू हार गए..लोकसभा चुनाव में सभी पांच सीटें जीतने के बावजूद बीजेपी उत्तराखंड में दोनों सीटें हार गईं..सवाल ये है कि इन नतीजों के मायने क्या है..और नजीतों के बाद राजनीति कैसे रुख ले रही है..