Chandigarh Mayor Election: 14 वोटों के साथ BJP की सरबजीत कौर बनी नई मेयर, AAP का जोरदार हंगामा
ABP News Bureau | 08 Jan 2022 01:58 PM (IST)

तमाम उठापटक और जोरदार हंगामे के बीच चंडीगढ़ में नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) का मेयर चुनाव बीजेपी ने जीत लिया है. बीजेपी की सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) चंडीगढ़ की नई मेयर होंगी. सरबजीत कोर को 14 वोट मिले हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के हिस्से में 13 वोट आए. आम आदमी पार्टी का एक वोट वैलेट पेपर फटा होंगे के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया.