जारी रहेगी BJP की राजस्थान में जन आक्रोश रैली, पहले Corona की वजह से स्थगित करने की आई थीं खबरें
ABP News Bureau | 23 Dec 2022 08:21 AM (IST)

राजस्थान में बीजेपी की जन आक्रोश रैली जारी रहेगी. राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि सरकार के खिलाफ उनकी जन आक्रोश सभाएं जारी रहेंगी. हालांकि इससे पहले राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने यात्रा को स्थगित करने की बात कही थी.