Rahul Gandhi के आरक्षण पर दिए बयान के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Sep 2024 10:18 AM (IST)
ABP News: राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे पर जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात की थी. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि भारत में आरक्षण कब तक जारी रहेगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब सही समय होगा, जोकि अभी नहीं है. राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं और कांग्रेस पार्टी और का लक्ष्य इसे 50 प्रतिशत तक ले जाने का है. उनके इस बयान को लेकर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है...वहीं, आज बीजेपी पार्टी ने मोर्चा खोला है...बीजेपी कई जगह आज राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.