BJP Observers: मध्य प्रदेश-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में खत्म होगा CM सस्पेंस!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Dec 2023 08:31 AM (IST)

बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है. ये पर्यवेक्षक ही हर राज्य में वहां के विधायकों से बात करके सीएम के चेहरे के नाम का ऐलान करेंगे. बीजेपी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बना कर भेजा है.