MP News: सिंगरौली में BJP विधायक के बेटे पर लगा युवक को गोली मारने का आरोप, दर्ज हुआ केस | ABP News
ABP News Bureau | 04 Aug 2023 10:29 AM (IST)

सिंगरौली जिले में मामूली विवाद को लेकर आदिवासी युवक को गोली मार दी गई, गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है. गोली मारने का आरोप बीजेपी विधायक के बेटे पर लगा है. इस घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.