यूपी के उन्नाव में धरने पर बैठे BJP विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला | UP News
ABP News Bureau | 03 Sep 2023 07:46 AM (IST)

यूपी के उन्नाव जिले से हैरान करने वाली खबर आई है. यहां सिंचाई विभाग से नाराज बीजेपी विधायक आशुतोष शुक्ला धरने पर बैठ गए हैं. दरअसल, उन्नाव की भगवंतनगर सीट से विधायक पुलिया बनाने के लिए काफी समय से सिंचाई विभाग से कह रहे थे लेकिन जब अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो विधायक जी नाराज होकर धरने पर बैठ गए.