BJP First List 2024: बीजेपी को तगड़ा झटका ! संन्यास के बाद पीएम मोदी के नाम हर्षवर्धन का संदेश
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 03 Mar 2024 04:03 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी. इसमें कई दिग्गजों के टिकट कटे तो कई नए चेहरों को जगह मिली. इसी क्रम में दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा सीट से डॉ. हर्षवर्धन का टिकट भी काट दिया गया और उनकी जगह प्रवीण खंडेलवाल को मौका दिया गया. इसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी.