Uttarakhand की राजनीति में आया था तूफान, Congress - BJP ने सुलझाई उलझने
ABP News Bureau | 26 Dec 2021 10:23 AM (IST)

उत्तराखंड की राजनीति में अचानक से आया उबाल शांत पड़ चुका है.. पिछले चार दिनों के भीतर कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों में बगावत का बड़ा बवंडर उठा था.. लेकिन दोनों ही पार्टियों ने नुकसान होने से खुद को बचा लिया.. कांग्रेस ने जैसे हरीश रावत को मना लिया.. तो बीजेपी ने भी 24 घंटे के भीतर हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर कर दी..