BJP 5th Candidate list: बीजेपी की 5वीं लिस्ट, जानिए किन दिग्गजों को मिला टिकट | Breaking News:
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Mar 2024 10:38 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी टिकट दिया गया है. वह मंडी से चुनाव लड़ेंगी. सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया गया है. बीजेपी ने पार्टी में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से टिकट दिया है. रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे.