Bihar Politics : Sudhkar Singh का इस्तीफा देने के पीछे क्या है वजह ?
ABP News Bureau | 02 Oct 2022 04:37 PM (IST)

बिहार (Bihar) की महागठबंधन सरकार के मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने इस्तीफा दे दिया है. वह आरजेडी (RJD) कोटे से मंत्री बनाए गए थे. उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री (Agriculture Minister) के पद से इस्तीफा दिया है. बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagada Nand Singh) ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की है. सुधाकर सिंह जगदानंद के बेटे हैं.