Bihar Politics: Rohini Acharya को सारण से टिकट मिलना तय, कर रही हैं रोडशो
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 02 Apr 2024 01:53 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में इस बार लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य भी भाग्य आजमाएंगी. सूत्रों की मानें तो इस बार एक तरफ जहां मीसा भारती को पाटलिपुत्र सीट से टिकट मिलने जा रहा है तो वहीं रोहिणी को सारण सीट लालू यादव ने उतारने का फैसला किया है.