Bihar Politics: चुनाव से पहले बिहार में आखिरी 'उलटफेर'? | Nitish Kumar | Bihar Cabinet Expansion | ABP NEWS
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 26 Feb 2025 07:37 PM (IST)

Bihar Cabinet Expansion: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया है. अब बिहार सरकार में 37 मंत्री हो गए हैं. राज्यपाल आरिफ मोहम्द खान ने राजभवन में बीजेपी के सभी 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को बधाई भी दी. बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल जो सिकटी से विधायक हैं, उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. बीजेपी के मोती लाल प्रसाद रीगा से विधायक हैं, उन्होंने ने भी बिहार राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. मंत्री बनने के लिए राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी.