Bihar Heat Stroke: बिहार में गर्मी का हाहाकार, 3 दिन में 44 लोगों की मौत | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 31 May 2024 01:42 PM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी है... इस प्रचंड गर्मी से प्रदेश में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं... मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में तीन दिन में 44 लोगों की मौत हो गई है... बताया जा रहा है कि भोजपुर में गर्मी की वजह से 10 की मौत हुई है.. वहीं, बक्सर और नालंदा में पांच - पांच लोगों की मौत हुई हैं... बिहार में पिछले तीन दिनों से लगातार गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं. बुधवार को 15 जिले में 16 जगहों पर हीटवेव दर्ज किए गए. जिसमें 10 जिलों में अत्यधिक भीषण गर्मी दर्ज की गई...