चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में हंगामा, विपक्षी विधायकों ने बैनर पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jul 2024 12:52 PM (IST)
ABP News: बिहार विधानसभा में आज भी विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया...विपक्षी विधायकों ने बिहार को विशेष राज्य की मांग पर जमकर नारेबाजी की. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. केंद्र की ओर से बीते सोमवार को लिखित रूप से यह बात बता दी गई. अब बिहार में विपक्ष नीतीश सरकार को घेर रही है. मंगलवार (23 जुलाई) को मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर महागठबंधन के विधायकों ने प्रदर्शन किया. आज बिहार विधानसभा में हंगामा हुआ, विपक्षी विधायकों ने बैनर पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन किया. कांग्रेस, आरजेडी ने नीतीश कुमार को घेरा. झुनझुना बजाकर और बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की.