Kanpur IT Raid : इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापे के दौरान बड़ा खुलासा
ABP News Bureau | 26 Dec 2021 12:23 PM (IST)

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर मैराथन छापेमारी जारी है और लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं, नई जानकारी ये है कि छापेमारी के दौरान कन्नौज में कारोबारी पीयूष जैन के घर से बैग में 300 चाबियां मिली हैं। जानकारी ये भी मिल रही है कि पीयूष जैन ने एक ही कैंपस में चार घर बना रखे हैं और वहां एक तहखाना भी है, अब इस तहखाने को खोलने की कोशिश की जा रही है,