Big News: काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने की प्रेस कांफ्रेंस, 64 करोड़ लोगों ने डाला वोट | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Jun 2024 03:06 PM (IST)
काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस... लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64.2 करोड़ लोगों ने वोट किया. ये अब तक दुनिया के किसी भी देश में होने वाला सबसे अधिक मतदान है. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 31 करोड़ महिला और 33 करोड़ पुरुषों ने मतदान किया. राजीव कुमार ने बताया, लोकसभा चुनाव कराने में करीब चार लाख वाहन, 135 विशेष रेलगाड़ियां और 1,692 हवाई उड़ानों का इस्तेमाल किया गया. दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया में 68,000 से अधिक निगरानी दल, 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षाकर्मी शामिल थे.