Bharat Ki Baat : तीसरे चरण का मतदान खत्म चुनाव में अब कौन किस पर भारी? | Third Phase Voting
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 May 2024 10:59 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर का मतदान आज पूरा हो गया। देश भर की 93 सीटों पर आज वोट डाले गए। इसके साथ ही अब तक करीब 52 फीसदी से भी ज्यादा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज पूरे दिन एक तरफ वोटर अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुटे थे...तो नेता अपनी जीत के दावे में जुटे थे। अलग-अलग राज्यों में चुनावी बिसात भले अलग हो...लेकिन आर-पार का माहौल एक जैसा दिखा.