Bharat Ki Baat: PDA पर आज मोदी vs अखिलेश हुआ! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | UP Election 2027
PM मोदी ने कहा, 'आज महाराजा बिजली पासी की भी जन्म जयंती है. ये भी संयोग ही है कि अटल जी ने ही 2000 में बिजली पासी की याद में डाक टिकट जारी किया था. थोड़ी देर पहले मुझे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है, ये उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाएं जिनती उंची हैं, इससे मिलने वाली प्रेरणाएं उससे भी बुलंद है. ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है, सबका प्रयास ही विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेगा.' केंद्र में उन्नाव रेप पीड़िता के उस 'दर्द' का जिक्र है...जिसे कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत और योगी सरकार के दो मंत्रियों की बदजुबानी ने बढ़ा दिया है...रेप के दोषी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...जिसके बाद पीड़िता अपने लिए न्याय मांग रही है...कह रही है जब तक न्याय नहीं मिलेगा झूकुंगी नहीं...लेकिन यूपी सरकार के दो मंत्रियों ओपी राजभर और दयाशंकर को पीड़िता की बेबसी पर हंसी आ रही है...योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह कह रहे है सेंगर को न्याय मिला है...बेशर्मी के साथ दयाशंकर तो सेंगर की जमानत का स्वागत तक करते हैं...























