Bharat Ki Baat: करप्शन की 'धार', 65 लाख बेकार? | Mahoba Water Tank | CM Yogi | Akhiesh Yadav

Bharat Ki Baat: करप्शन की 'धार', 65 लाख बेकार? | Mahoba Water Tank | CM Yogi | Akhiesh Yadav सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन योजना की बदहाली को उजागर कर दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी की एक टंकी फट गई है और उससे पानी गिर रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर 65 लाख रुपए खर्च हुए थे. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ठेकेदार के भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही के कारण यह समस्या हुई. बताया गया है कि टंकी निर्माण के दौरान ठेकेदार ने बालू में मिट्टी मिलाई और घटिया सीमेंट का इस्तेमाल कर टंकी को तैयार किया था. जल जीवन मिशन के तहत लगभग 65 लाख रुपए लगाकर पानी की टंकी बनी। 13 फरवरी को टेस्टिंग हुई और इसके अगले ही दिन टंकी लीक हो गई। मामला बुंदेलखंड के महोबा का है। सच तो यह है कि जल जीवन मिशन एक स्कैम है। इसके जरिए ठेकेदार और सरकारी बाबुओं ने मिलकर हमारा-आपका पैसा लूटा बस।