Punjab: कुछ ही देर में होगा Bhagwant Mann का शपथ ग्रहण, तैयारियां पूरी
ABP News Bureau | 16 Mar 2022 12:41 PM (IST)

पंजाब में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव में आप के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह से पहले महिलाओं और बुजुर्गों सहित हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक बसंती पगड़ी और स्टोल पहनकर बुधवार सुबह एकत्र होना शुरू हो गए. अधिकारियों को पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ के लिए करीब 4,00,000 दर्शकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है.