Punjab में Bhagwant Mann सुबह 10.30 बजे राज्यपाल से करेंगे मुलाकात, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश
ABP News Bureau | 12 Mar 2022 09:05 AM (IST)
पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है. पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक जश्न में डूबे हैं. पंजाब के लोगों ने भगवंत मान को मौका दे दिया है. प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ऐसी आंधी चली कि बड़े-बड़े सियासी दिग्गज धराशायी हो गए. अब पार्टी सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है. भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.