Bengaluru Floods: सैलाब के आगे दम तोड़ रहा बेंगलुरु, मौसम विभाग की चेतावनी से और बढ़ीं मुश्किलें
ABP News Bureau | 07 Sep 2022 07:44 AM (IST)

पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक एक बार फिर भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. कर्नाटक में इन दिनों शहर शहर सैलाब देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा मार आईटी सिटी बेंगलुरु पर पड़ी है. तीन दिन से बेंगलुरु सैलाब के आगे दम तोड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.