Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश पहुंचा ABP News ... समझिए ये चुनाव कैसे तय करेगा भविष्य ?
बांग्लादेश में महीनों की हिंसा, सड़कों पर प्रदर्शन और राजनीतिक उथल-पुथले के बाद आखिरकार अब चुनाव का समय आ गया है. साल 2024 में हुए तख्तापलट और वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आने के बाद बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी 2026) को चुनाव हो रहा है, मतदान की प्रक्रिय शुरू हो चुकी है. यह एक ऐसा चुनाव है, जो न केवल उसके लोकतंत्र की ताकत, बल्कि उसकी राष्ट्रीय पहचान की दिशा तय करेगा. इस चुनाव पर भारत, चीन और पाकिस्तान नजर बनाए हुए क्योंकि इससे ही पश्चिम एशिया में राजनीतिक संतुलन को फिर से परिभाषित किया जा सकता है. बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. चुनाव के लिए आधे से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से 90 फीसदी मतदान केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे और राजधानी ढाका में बॉडी कैमरे लगाए कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.बांग्लादेश में महीनों की हिंसा, सड़कों पर प्रदर्शन और राजनीतिक उथल-पुथले के बाद आखिरकार अब चुनाव का समय आ गया है. साल 2024 में हुए तख्तापलट और वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत आने के बाद बांग्लादेश में गुरुवार (12 फरवरी 2026) को चुनाव हो रहा है, मतदान की प्रक्रिय शुरू हो चुकी है. यह एक ऐसा चुनाव है, जो न केवल उसके लोकतंत्र की ताकत, बल्कि उसकी राष्ट्रीय पहचान की दिशा तय करेगा. इस चुनाव पर भारत, चीन और पाकिस्तान नजर बनाए हुए क्योंकि इससे ही पश्चिम एशिया में राजनीतिक संतुलन को फिर से परिभाषित किया जा सकता है. बांग्लादेश में चुनाव में जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. चुनाव के लिए आधे से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है. अधिकारियों ने कहा है कि इनमें से 90 फीसदी मतदान केंद्र सीसीटीवी निगरानी में होंगे और राजधानी ढाका में बॉडी कैमरे लगाए कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.


























