Bangladesh Crisis Breaking: 'भारत पर इसका असर पड़ेगा..', डिफेंस एक्सपर्ट का विश्लेषण | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 07:19 PM (IST)
भारत के पड़ोस के एक और देश में अस्थिरता के बादल मंडरा रहे हैं..जो बांग्लादेश कुछ हफ्ते पहले तक मज़बूत देश माना जाता था, वो अराजकता की चपेट में आ गया है..आरक्षण हटाने के नाम पर जो आंदोलन शुरू हुआ था वो आरक्षण हटने के बाद भी जारी रहा और शेख हसीना के इस्तीफे की मांग तक आ गई...कल शेख हसीना के समर्थकों और विरोधियों के बीच पूरे देश में ज़बरदस्त हिंसा हुई और आज सेना के दबाव में हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा.. और अभी की ख़बर ये है कि शेख हसीना थोड़ी देर बाद दिल्ली पहुंच सकती हैं..सूत्रों के मुताबिक शाम 6 बजे शेख हसीना का विमान पालम हवाई अड्डे पर पहुंचेगा..दिल्ली पहुंचने के बाद शेख हसीना लंदन जा सकती हैं..सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना ने भारत से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है.. ABP News पर आज पड़ोस में मची इसी उथल-पुथल पर चर्चा..