Ayodhya Ram Mandir: 80 सीटों का 'विक्ट्री प्लान', 'भगवा ब्रिगेड' का अयोध्या प्रणाम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Feb 2024 06:48 PM (IST)

अयोध्या धर्म और सियासत दोनों का केंद्र है... एक तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब है... तो दूसरी तरफ राजनीतिक दलों का जमघट है... कोई भी राम से दूर नहीं रहना चाहता है... राम सबके हैं... हर कोई ये संदेश देना चाहता है... आज जब योगी सरकार अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची... तो पूरा अयोध्या धाम जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा...वहां बीजेपी के विधायक थे... कांग्रेस के विधायक थे... बीएसपी भी थी... लेकिन नहीं थी तो समाजवादी पार्टी... जबकि न्योता तो उसे भी मिला था... अब सवाल ये है कि समाजवादी पार्टी राम से दूरी बनाकर चल रही है... या फिर बीजेपी उससे कहीं आगे निकल गई है...