Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़, CM खुद देख रहे हैं इंतजाम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Jan 2024 05:31 PM (IST)

बैरिकेडिंग तोड़ती ये भीड़ किसी विरोध प्रदर्शन की नहीं बल्कि अयोध्या के राम मंदिर की है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम के दर्शन करने एक साथ इतनी भीड़ आ गई कि पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. आलम ये था कि लोग पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर के अंदर जाने की कोशिश करने लगे. पुलिस से भक्तों की धक्का-मुक्की हुई. कई लोगों के बेहोश होने की भी खबरें आईं. हालात को देखते हुए आसपास के जिलों से पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस प्रशासन से भीड़ को संभलता न देख सीएम योगी ने अपने खास दो अफसरों को अयोध्या भेज दिया. जिसके बाद एक और बड़ा अपडेट आया कि सीएम योगी खुद अयोध्या आ रहे.