Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले नया वीडियो आया सामने ,देखिए ये अद्भुत नजारा |
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Jan 2024 05:16 PM (IST)

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. 22 जनवरी को पीएम मोदी की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिर के गर्भगृह में सोने के दरवाजे लगाने का काम चल रहा है. सोमवार को मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर दरवाजे लगाने का काम पूरा हो गया.