Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को लगेगा 56 भोग, लखनऊ से पहुंचा प्रसाद
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Jan 2024 11:16 PM (IST)

अयोध्या जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान है...हर तरफ माहौल राममय हो गया...जिसे देखिए वो रामभक्ति में लीन है...और हो भी क्यों नहीं अयोध्या के आराध्य श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में दिन ही कितने बचे हैं...भक्तिभाव में सराबोर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु अब उस घड़ी का इंतजार रह रहे हैं...जब 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी…इसी बीच प्राण प्रतिष्ठा के लिए भक्त रामलला के लिए उपहार भेज रहे हैं…