Ayodhya: राम मंदिर में बैरिकेडिंग तोड़कर घुस गए लोग...सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Jan 2024 11:51 PM (IST)

भगवान श्री राम लला का दर्शन करने के लिए सुबह 3 बजे से राम भक्त लाइन में लगे हुए हैं.. भगवान श्री राम लला का दर्शन करने के लिए दूसरी पाली में राम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है.. रामलला के भक्त सुबह से रामलला का दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे.. लेकिन अचानक से भीड़ इतनी बढी की भीड़ बेकाबू हो गई.. सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल भीड़ को काबू नहीं कर पाए और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए दर्शनार्थी अंदर प्रवेश कर गए..