✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

छांगुर बाबा मामले में ATS की जांच ने उड़ाए सबके होश!

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  12 Jul 2025 02:40 PM (IST)
ABP News

ए टी एस धर्मांतरण के आरोपी छांगुर से लगातार दो दिन से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी उसके 15 साल से जारी मज़हबी धंधे का राज़ पता लगाने में जुटी है। उसके साम्राज्य के बारे में पता लगाने के लिए करीबियों पर भी शिकंजा कसा गया है। पिछले दो दिन की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। छांगुर बाबा खुद के लिखे इस्लामिक लिटरेचर का इस्तेमाल कर हिंदू लड़के-लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। छंगुर बाबा की किताबों में दूसरे धर्मों की कमियां लिखी हैं और सिर्फ इस्लाम की बड़ाई की गई है। छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह दूसरे धर्मों के बारे में भ्रम पैदा करता था और इसी का लाभ उठाकर धर्मांतरण कराता था। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया है कि अब तक तीन से चार हज़ार हिंदुओं को धर्मांतरण के लिए टारगेट किया गया था, जिनमें से कुछ कॉनवर्ट भी हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि छंगुर बाबा के टारगेट पर 10,000 हिंदू महिलाएं भी थीं। उनमें से कितनी महिलाओं का धर्म परिवर्तन हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भले ही बुलडोजर से छांगुर बाबा का सफेद महल जमींदोज कर दिया गया, लेकिन छांगुर बाबा की संपत्ति का जाल बलरामपुर से पुणे तक फैला हुआ था। छांगुर की पुणे में करोड़ों की संपत्ति है। लोनावला में 16 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा के साम्राज्य को फैलाने में कभी मुख्तार अंसारी ने भी साथ दिया था, लेकिन एटीएस जांच की बात कह रही है। एक अधिकारी ने कहा, "जब सारी जानकारियां इकट्ठी हो जाएंगी, तभी तभी मैं इस पर कोई स्टेटमेंट दे पाऊंगा।" वहीं, एटीएस 100 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज इकट्ठा करने में जुटी है। इस जांच के बीच धमकी देने की बात भी सामने आई है। छांगुर के खिलाफ धर्मांतरण के मामले उठाने वाले को जान से मारने की धमकी मिली है। छांगुर गैंग के निशाने पर प्रदर्शन करने वाले हिंदू संगठन भी हैं। यूपी एटीएस छंगुर बाबा को लेकर बलरामपुर में गिराई गई उसकी आलीशान कोठी में पहुंची। छांगुर जब गाड़ी से उतरा तो ध्वस्त कोठी को देखकर भावुक हो गया। वह कमांडो और पुलिस जवानों की सुरक्षा में था, इसलिए कुछ कह नहीं पाया। करीब 40 मिनट तक छांगुर और एटीएस के अफसर कोठी के अंदर रहे। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने कोठी का निरीक्षण किया। इस दौरान छांगुर से कोठी से जुड़े सवाल पूछे गए। इस दौरान प्रशासन ने मीडिया की एंट्री पर रोक लगा रखी थी। कोठी से निकलने के बाद एटीएस की टीम वहां से रवाना हो गई। उतरौला से बलरामपुर होते हुए एटीएस की टीम छंगुर बाबा को लेकर लखनऊ पहुंच गई।

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • छांगुर बाबा मामले में ATS की जांच ने उड़ाए सबके होश!

TRENDING VIDEOS

चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण1 Hour ago

मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण1 Hour ago

बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर!1 Hour ago

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)3 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.