Delhi CM का पदभार संभालने के बाद सीपी के हनुमान मंदिर पहुंचीं Atishi | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Sep 2024 03:24 PM (IST)
ABP News: दिल्ली की सीएम आतिशी कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचीं..और पूजा अर्चना की..कल ही आतिशी ने CM का पदभार संभाला था..और आज हनुमान मंदिर में दर्शन किए...इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर अगले चुनाव में केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है. दिल्ली की सीएम आतिशी मंगलवार की सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची. वहां पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की. साथ ही हनुमान जी से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ईश्वर हम सबको शक्ति और साहस दें. ताकि हम, दिल्ली के विकास और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के विजन को आगे बढ़ा सकें.