Punjab Election: चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ने वाले Ashwani Kumar ने उठाए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल
ABP News Bureau | 15 Feb 2022 06:26 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कांग्रेस (Punjab Congress) का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने 46 साल के अपने राजनीतिक सफर के बाद ये ऐलान किया. पार्टी से अपने इस्तीफे के बाद अश्विनी कुमार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने बताया कि, मैं काफी आहत हुआ हूं. दिल में काफी दुख और दर्द है. मैं खुद को काफी दिन से अनदेखा और असहाय महसूस कर रहा था.