Lata Mangeshkar पर बोलीं Asha Bhonsle- सेहत में सुधार हो रहा है
ABP News Bureau | 05 Feb 2022 11:18 PM (IST)

पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपाल में भर्ती लता मंगेशकर की आज तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. लता मंगेशकर के डॉक्टर ने शनिवार शाम उनकी सेहत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर का इलाज जारी है और वो फिलहाल प्रोसिजर्स को टॉलरेट कर रही हैं. इससे पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने बताया था कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वो वेंटिलेटर पर हैं. वह अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी.