Arvind Kejriwal News: तिहाड़ में सरेंडर से पहले क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल? Exit Poll 2024
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 02 Jun 2024 05:20 PM (IST)
Arvind Kejriwal News: तिहाड़ में सरेंडर से पहले क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल? Exit Poll 2024 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार (2 जून) को सरेंडर कर तिहाड़ जेल जाने वाले हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम केजरीवाल को दी गई 21 दिन की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी हो गई. दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि वो शीर्ष अदालत के आदेशों के अनुरूप दो जून को तिहाड़ जेल पहुंचकर सरेंडर कर दूंगा. तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले पार्टी मुख्यालय में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी मैं उनका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं.