Arvind Kejriwal Interview: दिग्गज पत्रकारों के केजरीवाल से तीखे सवाल | Election 2022 | घोषणापत्र
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 10:19 PM (IST)

चुनावी मौसम है. अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. जीत के लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है. बड़े-बड़े वायदे और ऐलान किए जा रहे हैं. वादों का पिटारा धीरे-धीरे खुल रहा है. हालांकि, पार्टियों के घोषणापत्र जारी नहीं हुए हैं. इसीलिए पार्टियों के चुनावी वादों और बड़े-बड़े ऐलानों पर बात करने के लिए एबीपी न्यूज पर फिर शुरू हुआ है शो- घोषणापत्र. घोषणापत्र में आज के खास मेहमान हैं- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल.