Arvind Kejriwal Breaking: रिमांड खत्म होने के बाद केजरीवाल की कोर्ट में पेशी | AAP | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Jun 2024 04:18 PM (IST)
दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. बुधवार (26 जून, 2024) को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर ले लिया और राउज एवेन्यू कोर्ट 29 जून को इस पर सुनवाई करेगा. वरिष्ठ वकील केके मनन का कहना है कि फिर से कोर्ट सीबीआई को रिमांड की अनुमति दे देगा. उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल की बेल पर स्टे लगा है, कैंसिल नहीं हुई है. अब 10 जुलाई को पता चलेगा कि हाईकोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को कंफर्म करती है या नहीं, लेकिन ईडी के मामले में अगर जमानत मिल भी गई तो अब सीबीआई भी आ गई है.