Punjab Assembly Election: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के CM Kejriwal के बीच जुबानी जंग!
ABP Live | 03 Dec 2021 10:25 AM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत काफी गर्म है। सड़क पर शक्ति प्रदर्शन के साथ ही नेताओं ने सियासी तरकस से शब्दबाणों की बारिश शुरू कर दी है। ताजा घमासान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहा है।