Ghanti Bajao: ऐप..ऐड और कंट्रोवर्सी रणबीर की घंटी बजी!
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 04 Oct 2023 11:35 PM (IST)

पिछले कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की चर्चा सबसे ज्यादा है.. इसकी वजह सियासत है.. आज भी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को ED ने गिरफ्तार किया है.. इसपर जमकर सियासत हो रही है... लेकिन जिस वक्त दिल्ली में संजय सिंह से ED के अफसर पूछताछ कर रहे थे, कमोबेश उसी वक्त मुंबई से एक ख़बर आई.. ख़बर ये थी कि बी-टाउन यानी बॉलीवुड भी ED के रडार पर है... इसमें पहला नाम सामने आया रणबीर कपूर का.. जो बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं..