Anushka Yadav ने दिया बेटी को जन्म तो भड़के Tej Pratap Yadav कहा..डिप्रेशन में हूं कोर्ट जाउंगा
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग अपने कथित रिश्तों को खारिज कर दिया है. रविवार को पटना में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ना सिर्फ पांच जयचंदों का नाम लिया बल्कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कि वे पिता बन गए हैं इसे भी अफवाह बताया. कहा कि कोई संबंध नहीं है. कोई लेना देना नहीं है. तेज प्रताप यादव ने कहा, "जो बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. दिल्ली जाएंगे. हम मोदी जी से भी मिलेंगे. हम सबसे पहले तो कोर्ट जाएंगे. लगातार हमको परेशान किया जा रहा है. हर चीज में हम ही नजर आ रहे हैं. मेरे बिना किसी की दाल ही नहीं गल रही है. दिन रात… आदमी फांसी लगा ले क्या? बंद कमरे में जाकर हम फांसी लगा लें?"


























