Anurag Thakur ने Basket Ball में आजमाया हाथ, वीडियो वायरल
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Dec 2023 11:29 PM (IST)

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज बेंगलुरु में थे. अनुराग ठाकुर ने बेंगलुरु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी साई के सेंटर में खिलाड़ियों के दो हॉस्टल का उद्घाटन किया. एक गर्ल्स और एक बॉयज होस्टल का उद्धाटन हुआ. इस दौरान खेल मंत्री बास्केट बॉल में हाथ आजमाते नजर आए. इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रही है और अगर निजी कंपनियां कॉरपोरेट और फेडरेशन भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आए तो भारत स्पोर्ट्स में कमाल कर सकता है।