Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार
ABP News Bureau | 23 Apr 2023 08:52 AM (IST)
अमृतसर के सभी साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी. माना जा रहा है कि जब उसकी पत्नी पर पुलिस ने दबाव बनाना शुरू किया उसके बाद ही वह भी हिरासत में आया. अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेज जा सकता है. जब वह फरार चल रहा था तब उसने सोशल मीडिया के जरिए कई बार वीडियो जारी किए थे.