Gujarat Gaurav Yatra में आज शामिल होंगे Amit Shah, जानिए पूरा कार्यक्रम
ABP News Bureau | 13 Oct 2022 08:59 AM (IST)

1995 से बीजेपी का अभेद किला रहा गुजरात एक बार फिर चुनावी रण में उतरने वाला है. जीत की डबल हैट्रिक लगा चुकी पार्टी अब सातवीं जीत सुनिश्चित करने में जुटी है. नड्डा के बाद आज अमित शाह गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.