Good Governance Day: Amit Shah ने कहा- मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं, स्वराज को...
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 01:00 PM (IST)

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है और योजनाओं का फायदा आम लोगों को मिल रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है. इसके साथ ही, गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वराज को सुराज में बदला.