✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

आंबेडकर सबके हैं

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  24 Dec 2024 10:41 PM (IST)
ABP News

Ambedkar Controversy News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल जारी है. कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए. श्रीनेत ने दावा किया कि दोनों ने सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र लिखकर अमित शाह के विवादित बयान वाला वीडियो हटाने की मांग की है, लेकिन सभी सोशल मीडिया कंपनियों ने बयान हटाने से मना कर दिया है. उन्होंने संसद भवन में बीजेपी सांसदों से धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की. कांग्रेस की नेता ने कहा कि बीजेपी सिर्फ दिखावा कर रही है. उन्होंने अमित शाह के बयान को पत्रकारों को सुनाते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स से मेल मिलने की जानकारी दी. श्रीनेत के मुताबिक मेल में बताया गया कि गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय ने चिट्ठी भेजी है. चिट्ठी में कानून के हवाले से वीडियो को हटाने की अपील की गई. सुप्रिया श्रीनेत सवाल उठाया कि ऐसा कौन सा कानून वीडियो के संबंध में उल्लंघन कर रहा है. जबकि जो कुछ भी अमित शाह ने कहा, वही राज्यसभा की उनकी स्पीच में था. कांग्रेस की नेता के मुताबिक अमित शाह ने राज्यसभा की स्पीच में खुद कहा था कि आजकल एक फैशन हो गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अगर भगवान का नाम इतने बार लिया होता तो स्वर्ग मिल जाता. इस बयान में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. इसे जैसा था, वैसा ही प्रस्तुत किया गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • आंबेडकर सबके हैं

TRENDING VIDEOS

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News12 Hour ago

मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News12 Hour ago

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police13 Hour ago

Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News13 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.