✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Amarnath Yatra Landslide: बालटाल मार्ग पर भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  17 Jul 2025 10:22 AM (IST)
ABP News
अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा नीचे आने लगा, जिससे श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान मलबे के साथ बड़ी संख्या में चट्टानें भी टूटकर नीचे गिरीं। इस भूस्खलन की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। तस्वीरों में बालटाल मार्ग पर दोनों ओर अमरनाथ श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही थी और बीच में मलबे का दरिया बह रहा था। अचानक हुए भूस्खलन के कारण लोगों की सांसें अटक गईं। कुछ श्रद्धालुओं ने बहते हुए मलबे को पार करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसकी चपेट में आकर बह गए। मौके पर मौजूद श्रद्धालु 'हर हर महादेव' के नारे लगा रहे थे। यह मलबा इतनी रफ्तार से बह रहा था कि जब श्रद्धालुओं ने इसे पार करने की कोशिश की, तो यह उन्हें भी अपने साथ बहा ले गया। इस घटना के बाद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Amarnath Yatra Landslide: बालटाल मार्ग पर भूस्खलन, एक श्रद्धालु की मौत

TRENDING VIDEOS

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।40 Minutes ago

Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)44 Minutes ago

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव3 Hour ago

'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल3 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.